चार पहिया वाहन की जबरदस्त ठोकर से बाइक सवार की मौके पे हुई मौत
एक नाबालिक हुआ ज़ख्मी धरमजयगढ़ अस्पताल में हो रहा इलाज
असलम खान धरमजयगढ़ ब्यूरो- रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नागदरहा पंडरीपानि गांव मोड़ के पास आज शाम तकरीबन पांच बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा होने की खबर प्रकाश में आई है।
मिली जानकारी मुताबिक एक महिंद्रा एस यू वी वाहन क्रमांक सीजी 13 c 7679 के चालक ने लापरवाही पूर्वक तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए एक बाइक सवार और एक नाबालिक को जोरदार ठोकर मार दी। तेज रफ्तार ठोकर से बाइक सवार 45 वर्षीय ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठे 14 वर्षीय नाबालिक की हालत गम्भीर बताई जा रही है।
बहरहाल घायल का इलाज स्थानीय सिविल अस्पताल में जारी है। वही ग्रामीणों के अनुसार दुर्घटना के बाद चारपहिया वाहन चालक और उसमें सवार लोगों से ग्रामीणों का विवाद हो गया। जिसके बाद 112 में 2 लोगों को थाना धर्मजयगढ़ ले गए लेकिन थोड़ी देर में मौके से दोनों रफू-चक्कर हो गए। वहीं रात 8 बजे तक घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने मृतक के परिजन स्थानीय जनप्रतिनधियों के साथ धरमजयगढ़ थाना पहुंच चुके हैं।
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार घटना के सम्बंध में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है।