कलेक्टर श्री भीम सिंह ने आज की स्थिति में सबसे ज्यादा वर्मी कम्पोस्ट की बिक्री करने वाले धौराभांठा के सोसायटी प्रबंधक श्री तेजराम की तारीफ की। कलेक्टर ने तेजराम से कहा कि किस तरह से आपने किसानों को वर्मी कम्पोस्ट की बिक्री की। कलेक्टर के पूछे जाने पर श्री तेजराम ने बताया कि उन्होंने किसानों को समझाईश दी और बताया कि अभी तक हम रासायनिक खाद का प्रयोग कर रहे थे, जिससे हमारे शरीर को भी कई तरह के नुकसान हो रहे थे और जमीन की उत्पादकता भी कम होती जा रही थी। लेकिन वर्मी कम्पोस्ट खाद के प्रयोग से हमें दोनों तरह का फायदा होगा। इसी तरह कापू एवं तिलगी के सोसायटी प्रबंधकों ने भी अपने अनुभव साझा किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ डॉ.रवि मित्तल, उप संचालक कृषि श्री एल.एम.भगत, उप पंजीयक सहकारिता श्री सुरेन्द्र गोड़, बीज निगम के अधिकारी, सहित संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में सोसायटी प्रबंधक मौजूद रहे।

