विधायक की सक्रियता से विद्युत विभाग ने बांधापाली में लगाया ट्रांसफार्मर
@सरपंच सहित ग्रामवासियों ने दी लालजीत को कहा साधुवाद
असलम खान धरमजयगढ़ ब्यूरो -: धरमजयगढ़ के लोकप्रिय विधायक लालजीत सिंह राठिया जी की सक्रियता और अपने क्षेत्र की जनता की सेवा में हर पल उनकी तत्परता किसी से छिपी नहीं है, चाहे गांव की कोई मुलभुत समस्या हो या फिर किसी का व्यक्तिगत काम, वो तुरंत उसका निराकरण करने का प्रयास करते हैं,!
ऐसी ही एक जन समस्या छाल क्षेत्र के बांधापाली गांव की थी, हुआ यूं की वहां स्थित एक मात्र ट्रांसफार्मर जल गया जिसके वजह से ग्रामवासियों को पेयजल संकट व भीषण गर्मी ,सहित अन्य समस्या का सामना करना पड़ रहा था,।
येबात वहां के कांग्रेस कार्यकर्त्ता राजू वैष्ण ,नारायण पटेल,सुरेश चंद्रा,जन्मजय तथा गांव के सरपंच परदेशी कवर आदि ग्रामवासियों ने अपने चहेते विधायक को अवगत कराये ।जिस पर तुरंत उन्होंने विद्युत् विभाग के उच्च अधिकारीयों को तत्काल बांधापाली में ट्रांसफार्मर लगाने हेतु निर्देशित किया।, जिसके परिणामस्वरुप आज वहां ट्रांसफार्मर विद्युत विभाग द्वारा लगाया गया. अपने विधायक की इस सवेंदनशीलता के लिए सरपंच, कांग्रेस कार्यकर्त्ता व पुरे ग्रामवासियों ने विधायक को धन्यवाद ,साधुवाद दिया.


