प्रभारी मंत्री डॉ.टेकाम ने सारंगढ़ विकासखण्ड के कनकबीरा के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित बाल सभा उमंग कार्यक्रम का अवलोकन किया। इस दौरान श्रीमती टेकाम भी साथ रही। यहां मंत्री डॉ.टेकाम ने सीख कार्यक्रम के तहत बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाई के नवाचार को देखा तथा इसकी सराहना की। इसी तरह उन्होंने विद्यालय में की जा रही अन्य गतिविधियों का अवलोकन किया। जिनमें बच्चों द्वारा तैयार किए गए आर्ट वर्क, साईंस तथा गणित के मॉडल व प्रोजेक्ट वर्क का अवलोकन किया तथा बच्चों से इससे जुड़े सवाल पूछे। सही जवाब देने पर उन्होंने बच्चों को शाबासी दी। इस दौरान उन्होंने कक्षा दूसरी की छात्रा वंदना तथा तीसरी की छात्रा सिमरन से उनके प्रोजेक्ट वर्क की जानकारी ली। प्रौढ़ शिक्षा के तहत उन्होंने गांव की शशि सिदार से उनकी पढ़ाई-लिखाई की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शाला में नवप्रवेशी बच्चों, आरटीई, पढऩा-लिखना अभियान के तहत प्रौढ़ शिक्षा का लाभ ले रहे तथा महतारी दुलार योजना अंतर्गत प्रवेशित बच्चों को किताब का वितरण किया। उन्होंने सभी बच्चों से मन लगाकर पढऩे की बात कही। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ऑनलाईन कक्षा संचालन का अवलोकन किया। महतारी दुलार योजना के तहत स्कूल में प्रवेशित बच्चों को उन्होंने किताब सेट प्रदान किया। साथ ही दिव्यांग छात्रों को सहायक उपकरण भी प्रदान किया। इसदौरान मंत्री डॉ.टेकाम ने स्कूल परिसर में अशोक के पौधे का रोपण भी किया।
इस अवसर पर विधायक रायगढ़ श्री प्रकाश नायक, विधायक सारंगढ़ श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े, महापौर नगर निगम श्रीमती जानकी काटजू, नगर निगम सभापति श्री जयंत ठेठवार, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनिका विनोद भारद्वाज एवं श्रीमती सीता चिंतामणी पटेल, सारंगढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू मालाकार, सारंगढ़ जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री गनपत जांगड़े, श्री अरूण मालाकार, श्री अनिल शुक्ला, श्री विकास शर्मा, श्री सूरज तिवारी, श्री गोल्डी नायक, कलेक्टर श्री भीम सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.पी.आदित्य, जिला मिशन समन्वयक श्री आर.के.देवांगन सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी व स्कूल स्टॉफ उपस्थित रहे।


