जशपुरनगर 16 जुलाई 2021/ कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 02 मामलों में आरबीसी 6-4 के तहत् प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।
जिसके तहत् कुआं के पानी में डूबने से कुनकुरी तहसील के ग्राम रेमते निवासी किशोर मिंज की मृत्यु 29 अगस्त 2020 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती रेशमा मिंज हेतु 4 लाख रुपए तथा दुलदुला तहसील के ग्राम खूंटी टोली निवासी विपिन एक्का की मृत्यु 17 नवम्बर 2020 को हो जाने पर मृतक के पिता श्री जयसिंह एक्का हेतु 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।


