रायगढ़ 16.07.2021. पति के साथ घूमने आई महिला को कोटवार ने अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या कर दी है। शारीरिक ज्यादती के दौरान हत्या की आशंका जताई जा रही है। आरोपी ने खुद ही महिला के मौत की सूचना सरपंच को दी थी। लेकिन खुद को हत्यारा नहीं बताया था। बाद में जब पूछताछ शुरू हुई तो आरोपी ने हत्या कबूल की।
जानकारी के मुताबिक सावित्री सारथी निवासी नवापारा पुसौर अपने पति के साथ गुरुवार को जूटमिल क्षेत्र में आई थी। महिला का पति ड्राइवर है। वह अपनी गाड़ी में चला गया और उसे घर जाने के लिए कहा। महिला को रास्ते पर विश्वनाथपाली निवासी दो परिचित निराकार चौहान और पदमन खड़िया मिले। जिन्होंने महिला को अपने साथ घर चलने के लिए कहा। दोनों युवक उसे विश्वनाथ पाली लेकर आए।
इसके बाद महिला के साथ विवाद होने पर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद कोटवार निराकार ने खुद ही गांव के सरपंच को फोन पर जानकारी दी। जिसके बाद सरपंच ने चक्रधर नगर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बॉडी का पीएम कराने के लिए दिया।
पुलिस को हत्या का शक होने पर दोनों संदिग्धों से पूछताछ हुई तो उन्होंने अपना अपराध कबूल किया। हालांकि पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है। जिसमें महिला के साथ ज्यादती होने की बात चल रही है। लेकिन इसकी किसी भी प्रकार से पुष्टि नहीं होने की बात पुलिस कह रही है। मामले में दोनों आरोपियो के विरुद्ध 302ए34 का मामला दर्ज कर लिया गया है।


