रायगढ़, 16 जुलाई2021/ पद्म पुरस्कार श्रृंखला 2022 के तहत पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्म श्री पुरस्कारों के लिये 16 अगस्त 2021 तक नामांकन आमंत्रित किया गया है।
ज्ञात है कि इस पुरस्कार में उत्कृष्ट कार्य को मान्यता प्रदान की जाती है और इसे सभी क्षेत्रों/विषयों जैसे कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामलों, नागरिक सेवा, व्यापार और उद्योग आदि में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवा के लिये प्रदान किया जाता है। इन पुरस्कारों से संबंधित विधान और नियमावली वेबसाईट www.padmaawards.gov.in पर उपलब्ध है। पद्म पुरस्कार के लिये नामांकन केवल इसी वेबसाईट पर ऑनलाईन स्वीकार की जाएगी। डॉक्टरों एवं वैज्ञानिकों को छोड़कर, सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों में काम करने वाले व्यक्तियों सहित सरकारी सेवक, पद्म पुरस्कार के लिये पात्र नहीं है।
वेबसाईट पर दिए गए निर्देशों को पूर्ण करने वाले इच्छुक आवेदक, अपने समस्त उपलब्धियों सहित, ऑनलाईन आवेदन पश्चात कार्यालय, सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण, रायगढ़ स्टेडियम बोईरदादर, जिला-रायगढ़ में 16 अगस्त 2021 की शाम 5 बजे तक जमा कर सकते है।


