रायगढ़, 16 जुलाई2021/ तहसील खरसिया के ग्राम-मुरा निवासी जय देवांगन की 17 अक्टूबर 2020 को पानी में डूबने से मृत्यु होने पर कलेक्टर के अनुमोदन पश्चात एसडीएम खरसिया द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के संशोधित प्रावधान के तहत मृतक के पिता मदनलाल को 4 लाख रुपये की वित्तीय सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।


