जशपुरनगर 19 जुलाई 2021/ कलेक्टर श्री महादेव कावरे से आज उनके कक्ष में यूनीसेफ के जिला संमन्वयक श्री जयंत लकड़ा ने चर्चा करके सीख कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जशपुर जिले में 2019 से सीख कार्यक्रम जिला प्रशासन यूनिसेफ के सहयोग से चलाया जा रहा है। आगे भी जशपुर जिले के कुनकुरी और फरसाबहार विकासखंड में सीख कार्यक्रम शुरुआत करने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।
कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने सीख कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि दूरस्थ अंचल के क्षेत्रों में सीख कार्यक्रम छोटे बच्चों को शिक्षा के मुख्य धारा से जुड़ने के लिए सार्थक प्रयास किया जा है। उन्होंने कहा कि सीख कार्यक्रम से बच्चों को अनके गतिविधियों में शामिल करके उनका बौद्धिक विकास करें।
जिला संमन्वयक ने बताया कि सीखा कार्यक्रम का उद्देश्य प्राथमिक स्कूल के सभी बच्चों को निरंतर सीखने में सहायता करना है। घर और समुदाय में बच्चों के लिए रोचक तरीके से सीखने के अवसर सृजन करना है। बच्चों के लिए सीखने-सिखाने की प्रक्रिया को आनंददायक बनाना है, बच्चों और पालकों को खेल के माध्यम से मनो-सामाजिक सहायता देना है। सीख टीम के द्वारा आडियो-विडियो साझा किया जाता है। जिला, ब्लॉक एवं सीएससी टीम के साथ सीएससी अपने-अपने संबंधित शिक्षक, पालक व वालंटियर व्हाट्सप गु्रप में इसको साझा करते हैं। ये आडियो और विडियो सप्ताह में तीन दिन आती है। भाषा सोमवार, गणित बुधवार, खेल और विज्ञान शुक्रवार निर्धारित किया गया है। वालंटियर और पालक द्वारा मिलकर इन गतिविधियों का बच्चों के साथ किया जाता है साथ ही समय-समय पर फोन व डिजिटल फाॅर्म के द्वारा फीडबैक लिया जाता है।
जिला समन्वयक जशपुर श्री लकड़ा ने बताया कि सीख परियोजना जिले के तीन ब्लाॅकों में संचालित की जाएंगी। जिसमें दुलदुला के 19 संकुल, कुनकुरी के 30 और फरसाबहार के 35 शामिल हैं। सीख परियोजना के


