जशपुरनगर 20 जुलाई 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने विगत दिवस पत्थलगांव विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आई वार्ड एवं निर्मित किए जा रहे चाईल्ड केयर यूनिट का निरीक्षण किया। इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी जशपुर श्री श्रीकृष्ण जाधव, सीईओ जिला पंचायत श्री के.एस.मण्डावी, सीएमएचओ श्री पी.सुथार एसडीएम पत्थलगांव श्री योगेन्द्र श्रीवास सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री कावरे ने चाईल्ड केयर यूनिट में स्वास्थ्य सुविधाओं वेंटिलेटर की उपलब्धता, ऑक्सीजन की व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने केंद्र के आईवार्ड का अवलोकन करते हुए भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य लाभ की जानकारी भी ली।


