जशपुरनगर 20 जुलाई 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे द्वारा विगत दिवस पत्थलगांव में बागबहार उप तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण कर लैंड रिकार्ड, वर्ष 2018-19 के लंबित नामांतरण प्रकरण, विभिन्न प्रकरणों पर सुनवाई, भूमि सुधार सहित अन्य मदों के लंबित प्रकरण व लंबित होने के कारण आदि की जानकारी ली। उन्होंने नायब तहसीलदार को प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए।
इस दौरान उप तहसील कार्यालय बागबहार में सीमांकन, बटांकन के प्रकरणों के जारी ऑनलाइन रिपोर्ट एवं मासिक विवरण में त्रुटियां पाई गई एवं अपंजीकृत प्रकरण सहित रिकॉर्ड अद्यतन नहीं पाया गया। इस पर कलेक्टर ने उप तहसील बागबहार में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 व रीडर पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि रिकार्डो का अद्यतन न रखना आपके कार्यों के प्रति लापरवाही दर्शाता है। उन्होंने रीडर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी जशपुर श्री श्रीकृष्ण जाधव, सीईओ जिला पंचायत श्री के.एस.मण्डावी, एसडीएम पत्थलगांव श्री योगेन्द्र श्रीवास सहित नायब तहसीलदार उपस्थित थे।


