दिएसरस्वती स्व सहायता समूह की महिलाओं को एल.ई.डी. बल्ब बनाने के लिए अच्छे से प्रशिक्षण देने के लिए कहा
जशपुरनगर 05 अगस्त 2021/ कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने आज जशपुर विकासखंड के गम्हरिया, बालाछापर और सारूडीह गौठान का निरीक्षण करके स्व सहायता समूह की महिलाओं किए जा रहे कार्यों के गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सारूडीह गौठान का निरीक्षण करके वर्मी कम्पोस्ट खाद, महिलाओं के लिए बनाए जा रहें शेड निर्माण कार्य को भी गंभीरता से लेते हुए 10 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। गौठान में महिलाओं ने ब्रेड बनाने और मुर्गी पालन, बकरी पालन करने के लिए भी इच्छा जाहिर की।
कलेक्टर जनपद सीईओ को शेड निर्माण कार्य पूर्ण करके महिलाओं को आजीविका से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। सारूडीह गौठान लगभग 3.50 एक्ड़ और चारागाह को 4 एक्ड़ में विकसित किया गया है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.एस.मण्डावी, जनपद सीईओ जशपुर श्री प्रेम सिंह मरकाम और पशुपालन विभाग के उप संचालक श्री जी.एस.तंवर उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बालाछापर गौठान का भी निरीक्षण किया और बकरी पालन, मुर्गी पालन करने के लिए बनाए जा रहे शेड के निर्माण को पूर्ण करने के निर्देश दिए। बालाछापर गौठान में बकरी पालन और मुर्गी पालन के लिए शेड तैयार किया जा रहा है और महिलाओं के लिए विभिन्न गतिविधियां करने के लिए अलग से शेड 4 लाख के लागत से निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने निर्माण कार्य को 10 अगस्त तक करने के लिए कहा है। साथ ही खाद छनाई के लिए अतिरिक्त महिलाओं की संख्या बढ़ाकर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ ने गम्हरिया गौठान का भी निरीक्षण किया और ग्रामीण सरस्वती स्व सहायता समूह की महिलाओं को एलईडी बल्ब बनाने के लिए अच्छे से प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए हैं। ताकि एल.ई.डी. बल्ब का बाजार में अच्छे से विक्रय हो जाए और महिलाओं को इसमें अच्छा मुनाफा हो सके। रात रानी स्व सहायता समूह की महिलाओं ने मुर्गी पालन के लिए भी इच्छा जाहिर की। कलेक्टर ने गम्हरिया गौठान के चारागाह में लगाये गये नेपियर घास को काटकर पशुओं को खिलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गौठान के स्व सहायता समूह की महिलाओं को साग-सब्जी उत्पादन कर विक्रय करके लाभ लेने के लिए कहा है।


