जशपुरनगर 05 अगस्त 2021/ मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान के तहत् मुख्यमंत्री सहायता कोष से जशपुर जिले के 236 लोगों को 27 लाख 70 हजार रुपए राशि स्वीकृत की गई है।
कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने तहसीलदार जशपुर को 10 लाख, तहसीलदार बगीचा को 12 लाख 65 हजार, तहसीलदार कुनकुरी को 2 दो लाख 50 हजार, मनोरा तहसीलदार को 2 लाख 55 हजार की राशि उनके खाते में दी गई है।


