बच्चों को मास्क लगाने के लिए अनिवार्य रूप से कहें सोशल डिस्टेंस बनाए रखने और नियमित सैनिटाइजर का उपयोग करने के लिए भी कहा गया है
जशपुरनगर 05 अगस्त 2021/ कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने पालको से अपील करते हुए कहा है कि बच्चे को सर्दी-खांसी होने की स्थिति में स्कूल न भेजे और बच्चों को स्कूल भेजते समय अनिवार्य रूप से मास्क लगाकर ही भेजे। साथ ही बच्चों को सोशल डिस्टेंस बनाए रखने और सेनेटाइजर का नियमित उपयोग करने के लिए भी कहें। ताकि संक्रमण से बच्चों को सुरक्षित बचाया जा सके।


