रायगढ़ – छत्तीसगढ़ राज्य की कांग्रेस सरकार के मुखिया भूपेश बघेल के द्वारा छत्तीसगढ़ की जनता को चुनाव के समय किये गए वादे के अनुसार बिजली बिल कम करेंगे कह कर सत्ता में काबिज होने के बाद उसी जनता को अब विधुत दरों में अघोषित बढ़ोतरी कर आम जनता को महंगाई की मार से परेशानी में डाल दिया है। आज सभी मोर्चा प्रमुख एवं पदाधिकारियों ने अपना रोष प्रकट करते हुए जोरदार नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश प्रदेश की कांग्रेस सरकार एवं विधुत मंडल के विरुद्ध किया।
इस विषय में जानकारी देते हुए रायगढ़ शहर मंडल के संवाद प्रमुख कृष्ण कुमार केशरवानी ने बताया आज दिनांक 17 अगस्त दिन मंगलवार को रायगढ़ शहर के हृदय स्थल रामनिवास टाकीज स्थित महाराजा श्री अग्रसेन चौक में दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक जिला भाजपाध्यक्ष उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। तत्पश्चात सभी उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता और जिला पदाधिकारीयों के द्वारा बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचकर जिला अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंप कर बिजली दरों में की गई अघोषित कटौती को वापस लेने मांग की गई इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने गगन भेदी बिजली विभाग के विरुद्ध लगाते हुए मांग पत्र सौंपा और ज्ञापन दिया गया ।
उपरोक्त कार्यक्रम के प्रभारी जिला भाजपा मंत्री विलिस गुप्ता जी एवं सहप्रभारी रायगढ़ शहर मंडल के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर सिंह गौतम एवं चक्रधर नगर मंडल के अध्यक्ष शशिकांत शर्मा रहे उक्त पूरे धरना प्रदर्शन में भाजयुमो के शहर अध्यक्ष मितेश शर्मा की अहम भूमिका रही।
सभी कार्यकर्ताओं ने कोविड नियमों का पालन करते हुए मास्क लगा कर आये एक दूसरे से दूरी बना कर बैठ कर धरना प्रदर्शन किया आज के इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरूपाल भल्ला, विवेक रंजन सिन्हा, श्रीकांत सोमावार, कौशलेश मिश्रा, बब्बल पांडेय, मुकेश जैन, आलोक सिंह, सुरेश गोयल, रविन्द्र भाटिया, पूनम सोलंकी, अनुपम पाल, रत्थु गुप्ता, महेश साहू, डॉ पवन अग्रवाल, शक्ति अग्रवाल, राजेन्द्र ठाकुर, मुक्ति नाथ बबुआ, पवन शर्मा, मंजूल दीक्षित, राघवन सिंह, सुभाष पांडेय, सीनू राव, मनोज शर्मा, शीला तिवारी, दुर्गा देवांगन, प्रमोद गुप्ता, सुनील थवाईत, दिबेश सोलंकी, मनीष गांधी, मंजुल दीक्षित, संजय अग्रवाल, अनिल कटियार, विकास केडिया, विनय चौथा, सूरज शर्मा, सरबजीत सिंह, असलम पठान, दिलदार हुसैन, अंकुर गोरख, सुरेंद्र पांडेय, शैलेश माली, दिलराज सिंह, अंशु टुटेजा, मनोज प्रधान, आकाश शर्मा, सुमित शर्मा, श्रवण सिदार, अभिषेक मिश्रा, अभिषेक शर्मा, विक्रम दास, राजेश निषाद, हेमकांत साहू, तेजसिंह गहलोत, गौरांग सॉव, एवन मेहर, अभिलाष कछवाहा, अभिनव थवाईत, भोलाराम चौहान, नरेंद्र ठेठवार, ज्ञानू मोदी, निकुंज शर्मा, ऐश अग्रवाल, गोलू यादव, अंकित मिश्रा, प्रदीप राठौर, रजत गुप्ता, बबलू गुप्ता, संदीप क्षत्रिय, शुकलाल चौहान, मेघा जाटवर,गीता दास, शकुंतला रतेरिया, शोभा शर्मा, नेहा देवांगन, आरती सिंह, संगीता तिवारी, सरिता चौहान, लक्ष्मी विश्वास, रीता निषाद,मेहरून निशा आशिया बानो, कमला देवी, बीना चौथा, सावित्री मिश्रा, रजनी भट्ट, दिव्या महंत, सुशीला साहू,राधा यादव, कमला चौहान, सरिता बरेठ, रमला कश्यप, गोपिका गुप्ता, योगिता मिश्रा, भुनेश्वर साहू, त्रिवेणी डहरे, अमरदीप जटाल, गंगा जोल्हे, सुशीला चौहान, पिंकी पंडा, सीता सिंह, पूजा चौबे, ऐश्वर्य नामदेव, रमेश चौहान, सौरभ चौधरी सहित सताधिक कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।


