जशपुरनगर 27 अगस्त 2021/लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी जषपुर द्वारा जिले के समस्त विकासखंडो के लिए 137 ग्राम पंचायतों के लिए नल जल तथा स्थल जल योजनाओं के संचालन एवं संधारण हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत को वर्ष 2021-22 के प्रथम छःमाही किस्त के रूप में प्रदान की गई है।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी जषपुर के कार्यपालन अभियंता से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के कुल 137 ग्राम पंचायतों में जशपुर विकासखंड के 06, मनोरा विकासखंड के 04, बगीचा विकासखंड के 22, कुनकुरी विकासखंड के 22, पत्थलगांव विकासखंड के 21, दुलदुला विकासखंड के 17, कांबसोल विकासखंड के 22 तथा फरसाबहार विकासखंड के 23 ग्राम पंचायतों को कुल 7 लाख 37 हजार 500 रुपए की प्रथम छःमाही किस्त संबंधित ग्राम पंचायत के बैंक के माध्यम से प्रदान की गई है।


