नई दिल्ली, अंतरराष्ट्रीय पत्रिका ‘नेचर’ में छपी स्टडी के अनुसार कटहल बहुत प्रभावी तरीके से डायबिटीज को कंट्रोल करता है. पुणे के चेलाराम डायबिटीज इंस्टीट्यूट के सीईओ एजी उन्नीकृष्णन और श्रीकाकुलम सरकारी मेडिकल कॉलेज में सामान्य चिकित्सा के सहायक प्रोफेसर डॉ गोपाल राव ने भी इस पर शोध किया है. इन डॉक्टर्स के अनुसार डायबिटीज के मरीजों में कटहल के बहुत बेहतर परिणाम देखने को मिले हैं. स्टडी में पाया गया कि कटहल का आटा सात दिनों में ब्लड ग्लूकोज को घटा देता है. डॉक्टर रॉव ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, ‘अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन द्वारी की गई स्टडी के नतीजे डायबिटीज को कंट्रोल करने में काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं. खासतौर से भारत में जहां खाने-पीने के कई सारे विकल्प मौजूद हैं. शोध के लिए हमने टाइप-2 डायबिटीज के 40 मरीजों की डाइट में चावल और गेहूं की जगह कटहल का आटा दिया.’ डॉक्टर रॉव ने कहा, ‘हमने तीन महीने तक 30 ग्राम कटहल का पाउडर मरीजों को मिलाकर दिया. तीन महीने के बाद इनके फास्टिंग ब्लड शुगर, पोस्टप्रांडियल ब्लड ग्लूकोज और HbA1c के स्तर में काफी कमी देखी गई. इसके अलावा इन मरीजों के वजन में भी कमी देखी गई.

