रायगढ़ दृष्टि संस्था ने किया विश्व पर्यटन दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन
रायगढ़ – – – – समाज के लोगों को पर्यटन के प्रति जागरूक करने व विश्व पर्यटन दिवस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज पर्यटन दिवस के अवसर पर शहर की सामाजिक संस्था रायगढ़ दृष्टि व केके फिल्मस के डायरेक्टर कमल शर्मा ने सरकार व प्रशासन के नियमों का पालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें पर्यटन सूचना केंद्र रायगढ़ की विशेष सहभागिता रही।वहीं मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आभिका तिवारी प्रभारी पर्यटन सूचना केंद्र रायगढ़, कार्यक्रम अध्यक्ष गोपिका गुप्ता समाजसेवी, विशिष्ट अतिथि सुभाष पांडेय वरिष्ठ भाजपा नेता, गोपाल अग्रवाल समाजसेवी, विनोद अग्रवाल समाजसेवी व भाई महावीर अग्रवाल समाजसेवी, संजय अग्रवाल बीएसएनएल, महेंद्र अग्रवाल समाजसेवी रायगढ़, नई दुनिया ब्यूरो चीफ मनीष अग्रवाल की विशेष उपस्थिति में प्रशासन व सरकार के नियमों का पालन करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। वहीं इस अवसर पर पर्यटन के महत्व को सारगर्भित ढंग से अभिव्यक्त करते हुए पर्यटन सूचना केंद्र प्रभारी आभिका तिवारी ने कहा कि जीवन में विकास के लिए पर्यटन को जरुर महत्व देना चाहिए इससे हर दृष्टि से सभी वर्ग को लाभ होता है। वहीं पर्यटन के लिए अपने क्षेत्र में भी अनेक स्थान हैं जिसे संसाधनों को जुटाकर खूबसूरत ढंग से बनाया जा सकता है। इसलिए इस क्षेत्र में सार्थक पहल अवश्य होनी चाहिए। इसी तरह समाज सेवी गोपाल अग्रवाल ने रायगढ़ दृष्टि संस्था के डायरेक्टर कमल शर्मा की सराहना करते हुए कहा कि पर्यटन दिवस के अवसर पर लोगों को जागरूक करने के लिए इस तरह का कार्यक्रम अवश्य होना चाहिए। समाज सेवी विनोद अग्रवाल आशीर्वाद ने समाज के लोगों को इसकी महत्ता को अवगत कराया। इसी तरह समाजसेवी भाई महावीर अग्रवाल ने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में विकास के लिए वैसे शुरु से लोग अभिरुचि ले रहे हैं। वहीं इसके लिए वास्तव में मिलकर सभी को पहल करनी चाहिए तभी इसका लाभ समाज के लोगों को मिलेगा। इसी तरह प्रदीप गुप्ता समाजसेवी ने कहा कि पर्यटन हमारे समाज व संस्कृति का परिचायक है। इसको विकसित करने के लिए हर नागरिक सामने आएं। इससे सभी का हित होगा। इसी तरह जिला पंचायत सदस्य गोपिका गुप्ता ने कहा कि पर्यटन के विकास के लिए हमने भी संकल्प लिया है और इसको आगे बढ़ाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। इसमें सभी को सहयोग करने की आवश्यकता है।
हुआ पुरस्कार वितरण समारोह—रायगढ़ दृष्टि संस्था व केके फिल्म्स के तत्वावधान में ‘हमारा शहर हमारी पहचान’ प्रतियोगिता ऑनलाइन आयोजित की गई थी इसके अंतर्गत शहर के प्रसिद्ध स्थलों, स्मारकों व मंदिरों की तस्वीरें प्रकाशित की गई थीं। इन तस्वीरों को पहचान कर बिलकुल सही नाम व स्थान लिखकर अपना जवाब वाट्सएप व ई-मेल पर भेजना था। प्रतियोगिता को शहरवासियों को अच्छा प्रतिसाद मिला। बड़ी संख्या में लोगों ने अपना जवाब भेजा। निर्णायक मंडल ने संस्था को मिले जवाब का परीक्षण करने के बाद परिणाम घोषित कर दिए हैं। इनमें से 17 प्रतिभागियों का जवाब मिला, जिसके अंतर्गत रवि शर्मा रतन इलेक्ट्रानिक्स, जगदीश गुप्ता बोईरदादर, जय किशन चौहान नयागंज, साक्षी अग्रवाल नया गंज, जीआर देवांगन कोष्टापारा, सौरभ अग्रवाल रेलवे बंगलापारा, चंद्रकांत (टिल्लू) शर्मा रामनिवास टाकीज चौक, गौरव अग्रवाल रेलवे बंगलापारा, कमल मित्तल सदर बाजार, संजय कुमार अग्रवाल रेलवे बंगलापारा, दीपक सॉ सपना सिदार कौहाकुण्डा, कुलदीप त्रिपाठी गोर्रा, चूड़ामणि नामदेव मधुबनपारा, रमा अग्रवाल साईं श्रद्धा होटल के पास, लोकेश गुप्ता रामगुड़ीपारा, सरिता पाण्डेय पैलेस रोड, अम्बर पाण्डेय पैलेस रोड को पुरस्कृत किया गया।
पर्यटन के क्षेत्र में किया गया सम्मानित – – इसी तरह पर्यटन, पर्यावरण व जनसेवा के क्षेत्र में समाज में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए पर्यटन सूचना केंद्र प्रभारी आभिका तिवारी, सुरेखा तिवारी विकास भोई, गोपाल अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, भाई महावीर अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, गोपिका गुप्ता, नटवर अग्रवाल, राजेन्द्र तिवारी, राजेन्द्र लहरे, रवि शर्मा सुनीता पांडेय बीना चौहथा, ममता अग्रवाल, अमितेश गर्ग, महादेव पडिहारी पत्रकार, जीआर देवांगन, मनीष अग्रवाल नई दुनिया ब्यूरो चीफ सहित अनेक विशिष्टगणों को सम्मानित किया गया। इसी तरह छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कलाकार राजेंद्र तिवारी के यूट्यूब चैनल ईपिक सीजी का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन नई दुनिया के ब्यूरो चीफ मनीष अग्रवाल ने किया। इसी तरह कार्यक्रम के अन्तर्गत पर्यटन सूचना केंद्र रायगढ़ की विशेष सहभागिता रही। वहीं पर्यटन दिवस कार्यक्रम की उपस्थित सभी वरिष्ठ सदस्यों ने बेहद सराहना की व समाजसेवी महेंद्र अग्रवाल सारंगढ़ व पर्यटन सूचना केंद्र रायगढ़ प्रभारी आभिका तिवारी ने रायगढ़ दृष्टि संस्था के डायरेक्टर कमल शर्मा का शाल व श्रीफल से सम्मानित किया । इसी तरह उपस्थित विशिष्टगणों को पर्यावरण को संरक्षण देते हुए पौधे का वितरण किया गया। वहीं पर्यटन सूचना केंद्र की ओर से भी सभी विशिष्टगणों को सम्मानित किया गया।

