छत्तीसगढ़ सरकार वादा मुताबिक शराब बंदी कर दिया होता तो लैलूंगा हत्याकांड जैसे वारदात नही होता*– *श्रमिक नेता महादेव परिहारी*
रायगढ़-
श्रमिक नेता व भारतीय कामगार संघ के जिलाध्यक्ष महादेव परिहारी रायगढ़ ने कहा की हमारे पूरे प्रदेश में नशे के कारण कई दर्दनाक घटनाए घटित हो रही है शराब को बढ़ावा देकर भूपेश सरकार सो रही है।
साथ ही अब गांव गांव गली गली में अवैध शराब की बिक्री भी बढ़ गई है जिसे भुपेश सरकार जानकर भी अनजान बन रही है वही छत्तीसगढ़ प्रदेश में नाबालिक बच्चे भी अब नशा के शिकंजे में फस रहे हैं। इसी कारण अब नाबालिक भी बड़ी- बड़ी वारदात का अनजाम दे रहे है। अभी हाल ही में रायगढ़ जिला के लैलूंगा तहसील में अग्रवाल दम्पत्ति की हत्या नशे के हालत में नाबालिक बच्चों ने किया। छत्तीसगढ़ सरकार वादा मुताबिक कांग्रेस सरकार बनते ही शराब बंदी कर दी होती तो आज लैलूंगा जैसे निर्ममतापूर्वक हत्या जैसे वारदात नही होती। देखा जाए शराब के बढते खेप से छत्तीसगढ़ के लोगो में दहशत का माहौल बन गया है रायगढ़ शहर के हृदय स्थल रामभांठा स्कूल में नाबालिग छात्र की हत्या ऐसे ही कई वारदात छत्तीसगढ़ में घट रही है। जिसका मुख्य कारण नशा ही माना जा रहा है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने विधानसभा चुनाव के समय जगह – जगह जाकर लोगों को शराब बंदी का पाठ पढ़ाया छतीसगढ़ के मतदाताओ ने कांग्रेस का भरोसा किया,वहीं कांग्रेस ने भरोसा तोड़ा सरकार बनते ही शराबबंदी के वायदे को भूल गई । वहीं कांग्रेस की सरकार ने शराब बंद करने के बजाये शराब की कीमत भी बढ़ा दी है। देखा जाए तो छत्तीसगढ़ में अब अवैध शराब भी खुल्लम खुल्ला बेची जा रही। जिसके कारण अब नाबालिक भी नशा की जद में है। वहीं छत्तीसगढ़ की माता – बहनों के लिए सिर दर्द बन रहा है। छोटे उम्र के बच्चे
नशा के शिकार हो रहे है,वही श्रमिकों की शराब पीने की ललक से उनके भी घर उजड़ रहे है दिन भर मेहनत कस के बाद सारी कमाई शराब दूकान में लूटा देते है,उनके परिवार दो वक्त की भोजन के लिये तरसते रहते है. वही शराब सरकार की मुनाफा बढ़ा रही है दुसरे तरफ माता बहनो के घर उजाड़ रही है, सरकार शराब के शीशी में शराब पीना हानिकारक है लिखकर शराब बेच रही है वही राजश्री विमल जैसे गुटखा भी उसी तर्ज पर बिक रहा है सरकार को केवल मुनाफा ही सुझ रहा है शराब के कारण बढ़ते अपराध को बढ़ावा दे रही है. शराब बंद करने के बजाये खुद बेच रही है वहीं विपक्ष के मुंह मे भी ताला लगा है.चुनावी मुद्दा बनाने की मुड़ मे दिख रही है।

