दादी बाड़ा पैलेस, बैकुंठपुर में आयोजित तीन दिवसीय लाइव रामलीला मैं मंचन करने वाले कलाकारों को किया गया सम्मानित
| हंसमुख, मिलनसार सभी धार्मिक कार्यों में अपना विशेष सहयोग देने वाले समाज सेवक श्री महावीर अग्रवाल जी, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती पूनम सोलंकी जी एवं देश विदेश से सम्मानित सुश्री डॉक्टर माधुरी त्रिपाठी जी की गरिमामय उपस्थिति में दादी बाड़ा पैलेस, बैकुंठपुर में आयोजित लाइव रामलीला मैं अभिनय करने वाले सभी कलाकारों को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया| रामलीला समिति के अध्यक्ष श्री प्रसून उपाध्याय जी द्वारा सम्मानीय अतिथि श्री महावीर अग्रवाल जी को श्री रामचंद्र जी का ब्रोच लगाकर सम्मानित किया गया| महिला अतिथि श्रीमती पूनम सोलंकी जी को कटक से आए हमारे मेहमान श्रीमती पूर्णिमा चतुर्वेदी द्वारा एवं अतिथि सुश्री डॉक्टर माधुरी त्रिपाठी को श्रीमती वृंदावती तिवारी (बेबी दीदी) द्वारा ब्रोच लगाकर सम्मानित किया गया| सम्मानित होने वाले कलाकार में श्री अनुदीप मिश्रा, श्री सौरभ मिश्रा, श्री चंदन शर्मा, श्री कन्हैया, श्री राम कुमार, श्री संजय नामदेव, श्री काजू देवांगन, श्री नितेश पटवा, श्री प्रिंसु नामदेव, आदिव केडिया, मान पटवा, लल्ला नामदेव, हनुमान उपाध्याय, मेकअप में श्री सुरेंद्र सर प्रमुख रहे| जिन्हें उपस्थित सम्माननीय अतिथि गण द्वारा आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया| मंच संचालन श्री शिवम दुबे के द्वारा किया गया| जिन्होंने अपनी दिलकश, मदहोश आवाज से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए| बाल मंदिर में गरबा कार्यक्रम आयोजित करने वाले प्रशिक्षकों द्वारा कार्यक्रम में गरबा नृत्य कर सभी दर्शकों के दिल में अपनी खास जगह बनाई| दादी बाड़ा पैलेस बैकुंठपुर में हमेशा से उभरते कलाकारों को सम्मानित किया गया है, शिवम दुबे के टीम ने लाजवाब डांस कर अपनी बहुत ही अच्छी प्रस्तुति दी| जिन्हें कार्यक्रम के अतिथि श्री महावीर अग्रवाल जी द्वारा नगद राशि देकर सम्मानित कर, उनका उत्साह वर्धन किया गया| जिससे सभी नए कलाकार उत्साहित नजर आ रहे थे| मुख्य अतिथि श्री पूनम सोलंकी जिन्हें रायगढ़ शहर की “गरबा क्वीन” कहा जाए, तो यह कोई अतिशयोक्ति नहीं होगा| उन्होंने उपस्थित महिला दर्शकों को तत्काल गरबा प्रशिक्षण देकर उनके द्वारा एक विशेष प्रस्तुति मंच पर कराई गई| जो तारीफ के काबिल थी| वही मुख्य अतिथि सुश्री डॉ माधुरी त्रिपाठी ने गरबा नित्य में बिहू शैली को अपनाकर कुछ नया कर दिखाया| जो दर्शकों के बीच एक चर्चा का विषय रहा| दादी बाड़ा पैलेस की संचालिका श्रीमती पुष्पलता शर्मा अध्यक्ष, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ (महिला प्रकोष्ठ) जिला-रायगढ़ ने सबका आभार व्यक्त करते हुए अपना बहुमूल्य समय इस कार्यक्रम मैं देने के लिए धन्यवाद दिया|

