कोतरा रोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कलमी के आश्रित ग्राम कलमीडीपा वासियों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर इस मामले के संबंध में बताया की जबरदस्ती रास्ते की जमीन में मलवा डाले जा रहा है , जिससे उस मोहल्ले के करीब 100 घरों के लोगो का उस रास्ते से न केवल आना-जाना बाधित हुआ बल्कि विगत दिनों से उस मोहल्ले के बच्चों का स्कूल जाना भी बाधित हो गया। है
रायगढ़ —
ग्राम पंचायत कलमी के आश्रित ग्राम कलमीडीपा में लगभग 2500 की जनसंख्या है। ग्रामीण वहां 25 वर्षों से निवासरत है। यहां निवासरत अधिकतर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लोग हैं यह कोतरा थाना, ढिमरापुर बाईपास रोड से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। लगभग 100 छोटे बच्चे रायगढ़ पढ़ने के लिए अलग-अलग स्कूलों में जाते हैं जिस रास्ते पढ़ने वाले बच्चे और ग्रामवासी रायगढ़ जाते हैं उस रास्ते को अज्ञात व्यक्ति द्वारा मलबा गिराकर मार्ग को बंद किया जा रहा है। मार्ग अवरुद्ध होने के कारण ग्रामवासियों एवं पढ़ने वाले बच्चों को आने जाने मे परेशानी हो रही है।
ग्राम वासियों व बच्चों की मूलभूत सुविधा को ध्यान में रखते हुए ग्रामवासियों ने कलेक्टर रायगढ़ को ज्ञापन सौंपा है, और अपने ज्ञापन में काहा है की सार्वजनिक रास्ता में मलवा गिराने वाले के ऊपर तत्काल कार्यवाही करने व रास्ते से मलवा को हटवाने की मांग कि है,

