रायगढ़।शारदा विला कालोनी में रह रहे रहवासियों ने मेसर्स शारदा विला कालोनी के संचालक नारायण अग्रवाल एवं अशोक भाई मलकान के खिलाफ कलेक्टर रायगढ़ व निगम आयुक्त से शिकायत की जिनके द्वारा आज तक नगर निगम की मूलभूत सुविधाऐं की व्यस्था नही की गई है,जिससे कालोनी में रहने के कॉलोनी वासियों कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है,कॉलोनी वासियों ने अपने कलेक्टर को दिए हुये लिखित आवेदन में शारदा विला संचालक के विरुद्ध अनेक अनियमितताओं को दर्शाया गया है है जैसे आज तक बिल्डर्स के द्वारा रेरा की अनुमति नही ली गई है, जिसके कारण बिल्डर्स आज तक नगर निगम में कालोनी का हेण्ड ओवर नही किया है। नगर निगम का टैक्स भी अभी तक जमा नही किया गया है, जिसके कारण निगम के द्वारा जो मूलभूत सुविधाऐं मिलनी चाहिए वो भी कालोनी में नही है, चाहें वो नगर निगम के द्वारा अमृत मिशन के तहत पानी का सप्लाई हो, या रेन वाटर हारवेस्टिंग की सुविधा हो, कुड़ेदान और साफ- सफाई की व्यवस्था भी निरकुंश है,और तो और अग्निशामक यंत्र गाड़ी उक्त स्थान में जाने के लिए पर्याप्त जगह नही है एवं कालोनी में फायर ऐस्टिंग भी नही जिसके कारण यदि कल को कोई बड़ा हादसा होता है तो उसे बचाने की कोई सुविधा तक नही है।बिल्डर्स के द्वारा वर्ष 2016-17 में बताया गया था कि कालोनी में पानी के लिए 2 बोर की सुविधा और लिफ्ट के लिए जनरेटर सेट, गार्डन की सुविधा, कालोनी में मंदिर, कार वाहन पार्किंग जैसी मूलभूत सुविधाएं दी जायेगी लेकिन आज तक इन सुविधाओं को मुहैया नही कराई गई है। केवल 1 बोर ही कालोनी में उपलब्ध कराया गया है जिसके खराब हो जाने पर कालोनी में रहने वालों को पीने के पानी के लिए भी असुविधा होती है।कालोनी का मेन्टेनेंस, लिफ्ट का ए. एम. सी., साफ-सफाई करने वाले, सुरक्षाकर्मी का वेतन 2017 से ही रहवासियों लोग स्वत: ही व्यवस्था करके जैसे-तैसे चला रहे हैं, जबकि ये जिम्मेदारी बिल्डर्स की होती है लेकिन उक्त बिल्डर्स यहां कालोनी में रहते नही है, लोगों की जो भी समस्या है उसके लिए किसी को बोल भी नही पाते हैं और मजबूर होकर खुद ही सब व्यवस्थाऐं करनी पड़ती है। जब भी बिल्डर्स को कहा जाता है तो उनके द्वारा यह कहा जाता है कि यह उनकी कोई जवाबदारी नही है। उनका ये कहना है वे बहुत सारी समस्याऐं से जूझ रहें हैं।और उक्त सभी समस्याओं को लेकर शारदा विला कॉलोनी वासियों ने कलेक्टर रायगढ़ से इसकी शिकायत की गई व बिल्डर्स पर तत्कालिक कार्यवाही की मांग की गई है जिससे शारदा विला कालोनी में रहने वाले लोगो को सारी मूलभूत बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध मिल सके

