कॉलेज के प्राचार्य एवं प्रोफेसर स्टूडेंट रहे उपस्थित..
श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह, ओएसडी मैडम अंकिता शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा एवं एसडीओपी खैरागढ़ श्री दिनेश सिन्हा के निर्देशानुसार थाना छुईखदान अंतर्गत वीरांगना अवंती बाई महाविद्यालय में निजात का कार्यक्रम एनएसएस के छात्रों के समक्ष किया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के नशे से दूर रहने ब्राउन शुगर सलूशन व्हाइटनर गांजा बीड़ी सिगरेट इत्यादि नाइट्रोटेन गोलियों से दूर रहने इनके दुष्प्रभाव से संबंधित युवाओं को जागरूक किया गया इसके अलावा कैरियर से संबंधित आवश्यक जानकारी चिटफंड अधिनियम से संबंधित जानकारी कानून संबंधित जानकारी पुलिस विभाग से संबंधित जानकारी छात्रों को अवगत कराया गया कुछ छात्र छात्राओं ने कैरियर से संबंधित पुलिस की कार्यप्रणाली से संबंधित प्रश्न भी किए जिन्हें माकूल जवाब देकर संतुष्ट किया गया अंत में कालेज के प्राचार्य ने धन्यवाद ज्ञापित किया इस प्रकार की और कार्यक्रम करवाने की तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाने की अपील भी किए छात्राओं को छेड़छाड़ जैसी घटनाओं से बचने के लिए आवश्यक टिप्स भी दिया गया।


