ATM मशीन से छेड़छाड़, रूपये निकाल पाने में असफल आरोपी….
● अज्ञात आरोपी पर थाना पूंजीपथरा में दर्ज अपराध…. *रायगढ़* । आज दिनांक 12.07.2022 को थाना पूंजीपथरा में रिपोर्टकर्ता शशीकांत थवाईत पिता स्व. आर.डी. थवाईत उम्र 53 वर्ष निवासी राजापारा रायगढ़ रिपोर्ट दर्ज कराया कि इंडिया वन ATM गेरवानी का मेनटेनेंस का काम करता है । आज दिनांक 12.07.2022 के सुबह ATM आया तो देखा कि बीते दरम्यानी रात कोई अज्ञात व्यक्ति ATM मशीन से चोरी करने का प्रयास कर ATM मशीन को तोडफोड कर क्षतिग्रस्त किया । ATM मशीन का मानीटर, कीबोर्ड व लाकर क्षतिग्रस्त पडा है कैमरा में कीचड जैसा लेप लगा है , मशीन से पैसा चोरी नही कर पाया है । रिपोर्टकर्ता के लिखित आवेदन पर अज्ञात आरोपी पर धारा 379, 511, 427 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पूंजीपथरा पुलिस अज्ञात आरोपी की पतासाजी में जुट गई है ।

