दुर्ग. जिले के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र अंतर्गत बाइपास रोड में तेज़ रफ़्तार ट्रक और कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार 2 छात्रों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद छात्रों का शव कार में फस गया था। जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका।
मिली जानकारी अनुसार घटना दुर्ग जिले के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है। जहां 3 छात्र कार में सवार होकर बाईपास स्थित किसी होटल में नाश्ता करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। जिससे कार सवार दो युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मृतक छात्रों की पहचान सौरभ यादव और समीर कुजूर के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल छात्र की पहचान एम. कामेश के रूप में की गई है। बताया जा रहा की सौरभ सुराना कॉलेज में पढ़ता था। जबकि समीर और एम कामेश सेंट थॉमस में पढ़ते थे। तीनों आपस में अच्छे दोस्त थे।

