पुसौर। भवन की कमी से जुझते हुये ‘शासकीय विष्णुचरण गुप्ता महाविद्यालय के छात्र अपने स्थापना दिवस से ही ‘शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के भवन में अपनी पढाई पुरा कर रहे थे इसी स्कुल भवन का सहयोग अब आत्मानंद स्कुल के छात्र ले रहे हैं जिससे शिक्षण व्यवस्था बाधित हो रही थी इस तथ्य के मद्देनजर उच्च शिक्षा मंत्रि उमेश पटेल के मार्गदर्शन में नवनिर्मित कालेज भवन में प्रवेश की मांगलिक पुजा अर्चना पं. गुणनिधि सतपथी द्वारा संपन्न कराया जाकर समुचा कालेज परिवार अपने भवन में प्रवेश लिये जहां अब नियमित रूप से कक्षायें लगेंगी। पुजा अर्चना के लिये कालेज के नोडल अधिकारी डॉ. मनोहर पटेल, कालेज के अध्यक्ष व पूर्व नगर अध्यक्ष किशोर कसेर तथा कालेज के सदस्य व पूर्व मण्डी अध्यक्ष दधिबामन साव ने यजमान की भूमिका निभाया वहीं गणमान्य लोगों में पुरातत्व व पर्यावरणविद् शिव राजपुत, पूर्व पार्षद लक्ष्मण साव, पार्षद उमा गुप्ता व सिंक बाई सारथी तथा कालेज परिवार में डॉ सरोज कुमार, डॉ. रोहिणी आर्या, प्राध्यापकों में श्रीवच्छ भोय, विजय कांटे, हरिहर प्रसाद चैहान, रमेश कुमार साहू, सुश्री शिवानी ‘ार्मा, बालमकुन्द पटेल, हायर सेकेण्डरी के प्राचार्य श्रीमती सीतल केरकेटा, पूर्व प्राचार्य आर के पटेल, तकनीशियन आत्मा एक्का, मनोजकुमार प्रधान, मुकेश नायक, कु. बबीता एक्का सहित समुचे महाविद्यालय के छात्र व स्टाफ मौजूद रहे। एक सामान्य कार्यक्रम के तहत कालेज भवन का लोकार्पण कालेज परिवार को किया गया इसके लिये पूर्व नगर अध्यक्ष किशोर कसेर ने बताया कि छात्रों के हित में यह अति आवश्यक था चूंकि कुछ दिन बाद पितृपक्ष आने वाला है जिसमें मांगलिक कार्य संभव नहीं होता।
इसी कडी में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता दधिबामन साव ने बताया कि आज कालेज भवन और छात्रों को देखकर मन गदगद हो रहा है चूंकि कालेज की स्थापना के लिये सेवा निवृत्त प्राचार्य रहे स्व. सुन्दरलाल गुप्ता सहित अन्य लोगों के साथ लगभग 25 वर्ष पूर्व एक कमिटी बनाकर इसके लिये प्रयास कर रहे थे। जिले के अधिमान्य पंडित व प्राचार्य के पद से सेवानिवृत्त हुये गणनिधि सतपथी ने ‘शुभकामना और आशीर्वाद किया कि यहां से अनुशासित और निपुण छात्र तैयार हों। अंत में महाविद्यालय प्रमुख नोडल अधिकारी डा एम एल पटेल ने भवन के सहयोग के लिये हायर सेकेण्डरी स्कुल के प्राचार्य का अभार जताते हुये कहा कि अब नव निर्मित कालेज भवन में छात्र प्रेक्टिकल सहित अन्य एक्टीविटी संदर्शिका के मुताविक कर सकेंगे जिससे उनका शिक्षा का स्तर निश्चित ही आगे जायेगा।


