रायगढ़. एनसीसी ग्रुप हैडक्वाटर रायपुर व 28 सीजी बटालियन एनसीसी रायगढ़ द्वारा संचालित राष्ट्रीय शिविर एक भारत श्रेष्ठ भारत के तीसरे दिवस पर कैंप के डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल विनय मल्होत्रा के विशेष प्रयास से कैंप के कैडेटों को विभिन्न आयामों का लाभ मिल रहा है इसी कड़ी में एनसीसी के भूतपूर्व कैडेट्स जो वर्तमान में देश के विभिन्न क्षेत्रों में उच्च पदों पर कार्यरत है जिनका एक्सपा टीम ( एक्स पार्टिसिपेंट एसोसिएटेड) बनाया गया है यह भूतपूर्व कैडेट्स जब एनसीसी में थे तब अपने अपने डायरेक्टेड का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रमुख क्षेत्रों जैसे आरडीसी ( दिल्ली परेड), शूटिंग प्रतियोगिता( फायरिंग ) मे गोल्ड मेडल, डीजी एनसीसी अवार्ड आदि से सुशोभित हुए हैं तथा एनसीसी में अपने-अपने डायरेक्टेड का नाम रोशन किए हैं इनके द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में संचालित राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के शिविर मैं सम्मिलित एनसीसी कैडेटों को अपने अनुभव तथा विभिन्न क्षेत्रों का प्रशिक्षण देते हैं यह भूतपूर्व सैनिक स्वयं के खर्चे पर कैंप में आकर प्रशिक्षण देते हैं इनका मुख्य उद्देश एनसीसी कैडेटों को मानसिक बौद्धिक विकास के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता की भावना को जागृत कर मजबूत करना है इसी कड़ी में रायगढ़ के कैंप में आकर सॉफ्ट स्किल मे कम्युनिकेशन, लिसनिंग स्किल, टीम बिल्डिंग, क्रिटिकल थिंकिंग, टाइम मैनेजमेंट, लीडरशिप तथा पर्सनालिटी डेवलपमेंट आदि पर कैडेट्स को विभिन्न माध्यमों से अपने अनुभवो को साझा करते हुए मोटिवेट कर रहे हैं यह भूतपूर्व कैडेट्स रायगढ़ कैंप में 2 दिनों तक अपनी सेवाएं देंगे| इनके प्रशिक्षण से कैडेट बहुत ही उत्साह पूर्वक जोश के साथ सीख रहे हैं तथा भूतपूर्व कैडेटों को अपने बीच पाकर गौरव महसूस कर रहे हैं| कर्नल मल्होत्रा एक्सपा टीम के प्रशिक्षण से बहुत प्रभावित होकर धन्यवाद व शुभकामनाएं दिए | उक्त जानकारी एनसीसी अधिकारी विनोद षड़ंगी ने दी |

