पत्थलगांव । सरगुजा के जंगल से निकलकर पत्थलगांव वन परिक्षेत्र के लुड़ेग सर्किल में प्रवेश किए चार हाथियो के दल ने दो अलग अलग जगहो पर खेतों में उत्पात मचाकर ग्रामीणों की फसलों को तहस-नहस कर दिया। दरअसल ग्राम पंचायत रेडे के नदी पारा स्थित मक्का के खेतों में दो हाथियों ने प्रवेश कर मक्का के फसल को खाकर नुकसान पहुंचाया है । वही दूसरी ओर भी दो हाथी ने जामझोर में भी फसलों का नुकसान पहुंचाया है । वही ग्रामीणों के शोर मचाने पर हाथी जंगल की ओर चला गया। लुड़ेग सर्किल के रेडे, बिछिकानी, झिंगरेल, जामझोर रेंज के जंगल से शाम से देर रात हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने रेडे ग्राम निवासी नरेश एक्का की मक्का की फसल को रौंद दिया। खेत में लगे फसल को नुकसान पहुंचा है। इसके बाद ग्रामीणों के शोर मचाने पर हाथी जंगल की ओर चला गया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो दिनों से शाम ढलते ही हाथी गांव की तरफ आने लगते हैं। हालांकि गांव की तरफ चहलकदमी करने वाले चार हाथियों ने देर रात गांव की ओर आया था। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। पत्थलगांव रेंज के प्रभारी रेंजर कृपा सिंधु पैंकरा ने बताया कि चार हाथियों के द्वारा फसल नुकसान पहुंचाया गया । होने वाले मूवमेंट को रोकने के लिए वन विभाग पूरी कोशिश कर रहा है। इसके अलावा हाथियों पर नजर भी रखी जा रही है। हाथी से फसल व अन्य नुकसान की जानकारी की जा रही है। जानकारी के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

