धरमजयगढ़ के बाजार पारा स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के पास आज दोपहर बाद दो युवकों में किसी बात के विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई वहीं इस घटना में एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया जिसके बाद वहां मौजूद लोगो ने घटना की जानकारी धरमजयगढ़ थाने के डायल 112 को दी और घायल युवक को स्थानीय अस्पताल लेकर आए जहां युवक का इलाज जारी है घटना को लेकर घायल युवक ने बताया की आज वो बाजार के पास स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के पास था तभी वहां बेहरा पारा निवासी टकली आय और विवाद करने लगा तथा माना करने पर हाथ मुक्के से मारपीट करने लगा तो युवक भी उससे लड़ाई करने में भिड़ गया जिसके बाद वहीं पड़े डंडा उठाकर टकली ने युवक पर डंडे से हमला कर दिया जिससे उसके हाथ पैर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में काफी ज्यादा चोटें आई है वहीं घटना के बाद वहां मौजूद लोगो ने इसकी जानकारी डायल 112 को दी तो थाना प्रभारी नंदलाल पैंकरा के मार्गदर्शन में आरक्षक संत पटेल और चालक अमित भगत मौके पर पहुंचे तथा घायल युवक को अस्पताल लेकर आय जहां उसका इलाज किया जा रहा है।।

