धरमजयगढ़. थानाक्षेत्र में आज करेंट की चपेट में आने से बैल चरा रहे एक युवक और एक बैल की मौत हो गाई वहीं घटना की जानकारी के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई है और धरमजयगढ़ पुलिस को इसकी सूचना दी गई जिसके बाद आज की कार्यवाही स्थानीय पुलिस कर रही है।
आपको बता दे की रूपनगा निवासी टीकाराम राठिया आज सुबह बैल चराने के लिए पवासी नाला की तरफ गया हुआ था और बैल चरा रहा था वहीं पास में ही खेत सिंचाई के लिए किसान द्वारा टेंपरेरी कनेशन से विधुत तार खींचा गया था ऐसे में बैल चराते चराते उस तार की चपेट में टीकाराम राठिया और उसका एक बैल आ गया जिससे दोनो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।वहीं घटना की जानकारी धरमजयगढ़ पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंची और आगे की कार्यवाही कर रही है।


