धरमजयगढ़. फालतू घूमने की बात पर फटकार लगा रहे एक नाती को उसके दादा की बात इतनी नागवार गुजरी की की बुजुर्ग दादा की लाठी छीनकर दादा के सिर पर हमला कर दिया जिससे बुजुर्ग दादा की मौके पर ही मौत हो गई वहीं घटना को लेकर धरमजयगढ़ पुलिस कार्यवाही में जुटी हुई है आपको बता दे की यह पूरा वाक्या धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नाग दरहा की है जहां सोनू राम पिता देव सिंह उम्र तकरीबन 80 वर्ष बीती रात अपने घर पर था वहीं उसका नाती रात को देर से घूमकर घर आया तो दादा ने उसे डांटते हुए कहा की इतनी रात तक घूमता है बस इतनी सी बात के बाद उसके नाती ने दादा के हाथ से उसकी लाठी छीनी और उसके सिर पर हमला कर दिया जिससे बुजुर्ग दादा की मौके और ही मौत हो गई वहीं घटना को लेकर धरमजयगढ़ पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

