पत्थलगांव । जशपुर जिले के पत्थलगांव से होकर गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग -43 सड़क दलदल में तब्दील होने के कारण प्रतिदिन ट्रक वाहन चालक मौत के मुंह से होकर गुजरना पड़ रहा हैं। जहां हर रोज गाड़ियां फसकर समय की बर्बादी के साथ आर्थिक नुकसान झेलने को मजबूर है । दरअसल कटनी से गुमला जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग के इतनी दयनीय दशा हो गई कि रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाली वाहन दलदलनुमा कीचड़ में फंस जा रही है जिससे बीते कई दिनों से जाम की स्थिति निर्मित हो जा रही है । बीते रात अम्बिकापुर मार्ग के बीटीआई चौक व पालीडीह चौक में दो ट्रक फंसने से करीब 10 किलोमीटर तक लंबी जाम लग गई । इस जाम की वजह से दूसरे राज्य जानेवाली वाहन करीब 12 घंटे से जाम में फंसी है ।बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पत्थलगांव से कुनकुरी तक सड़क की स्थिति तालाब में तब्दील हो चुकी है इतने बड़े-बड़े गड्ढे हैं कि हर रोज चार पहिया व बड़े बड़े मालवाहक ट्रक पलट रही है एवं घंटो घंटो जाम लग रहा है जिसका जीता जागता उदाहरण कल रात में एक ट्रक के पलटने से उसमें सवार चालक व उपचालक बाल बाल बच गया है । कुल मिलाकर पत्थलगांव के आसपास की सड़कें इतनी जर्जर एवं मौत रूपी सड़के हो चुकी है कि जहां से गुजरने के लिए नागरिकों को गुजरने से पहले यमराज की प्रार्थना करनी होती है ताकि सही सलामत अपने मंजिल को पहुंच सके । आप इन सड़कों से अंदाजा लगाइए कि इमरजेंसी सेवा एंबुलेंस आखिर कहां से होकर हॉस्पिटल तक गंभीर मरीजों को लेकर पहुंचती होगी।
सबसे मजेदार पहलू यह है कि आज छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल पत्थलगांव के नजदीक 10 किलोमीटर पर दौरा आगमन होगा जहां विकास की बातें करने वाले भूपेश बघेल को जमीनी हकीकत दिखाने के लिए युवाओं का एक दल इन सड़कों की तस्वीर के साथ शिकायत प्रेषित करेगें । इतनी जर्जर अवस्था होने के बाद भी प्रशासन आंखों में पट्टी बांधकर बैठना कहीं ना कहीं छत्तीसगढ़ के मुखिया की विफलता प्रतीत होती है।


