पत्थलगांव । बीते दिनों तिलैखार के जंगल में समिति के लोगों द्वारा दर्जनों सागौन पेड़ों की कटाई करने का मामला सामने आया था।
वहीं पत्थलगांव के तिलाईखार जंगल में वनों की कटाई मामले में वन विभाग ने कटाई करने वाले छह लोगों के खिलाफ वन अधिनियम का मामला दर्ज कर उनसे 24 हजार की जुर्माना राशि वसूली है । दरअसल बीते दिनों तिलाईखार जंगल मे फुटबॉल ग्राऊंड बनाने को लेकर वन रक्षा समिति के सदस्यों के द्वारा करीब 11 बेशकीमती सागौन पेड़ो की कटाई कर दी थी, काटे गए पेड़ को आधा-आधा काटकर घर में छिपाकर रख दिया था।
जब इसकी जानकारी पालीडीह के ग्रामीणों को मिली तो इसकी शिकायत वन विभाग से की गई । जहाँ वन विभाग अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर करीब छह लोगों पकड़कर पूछताछ कर करीब 24 हजार रुपये की जुर्माना की राशि वसूला है । मजे की बात तो यह है कि जिसको वन की रक्षा की जिम्मेदारी दी गई उसी ने रातों रात वनों की कटाई कर दी । पत्थलगांव रेंजर कृपा सिंधु पैंकरा ने बताया कि वनों की कटाई करने वाले छः आरोपी को पकड़कर वन अधिनियम के तहत सभी से जुर्माना राशि वसूला गया है ।


