तमनार. 10.4.2023. केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार के ग्राम लिबरा निवासी मिनकेतन चौधरी जी के दशगात्र में विधायक चक्रधर सिंह सिदार,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बिहारी लाल पटेल,तहसीलदार अनुज पटेल,अध्यक्ष दुर्योधन पटेल,महासचिव दुलेंद्र पटेल सचिव हेमलाल पटेल पूर्व डीडीसी अरुण राय,रमेश बेहरा सहित हजारो कुटुंबहजन,सामाजिक बन्धुओ गणमान्य नागरिक व ग्रामीणजन शामिल होकर श्रद्धांजलि दिया गया। कांग्रेस नेता व अघरिया समाज के संगठन सचिव शम्भू चौधरी को सामाजिक बन्धुओ व गणमान्य नागरिकों ने दुख के बेला में ढांढस बंधाया।
मिनकेतन चौधरी ने पुत्री कुशल पटेल, धन कुवंर चौधरी व पुत्र शंभु चौधरी व सागर चौधरी, नाती नातिन से भरा पूरा परिवार को रोता विलखता छोड़कर इष्टदेव श्री कृष्ण भगवान के श्रीचरणों में चले गए।ग्राम लिबरा में चौधरी परिवार के श्याम बटु गोत्र में माता नेतकुवंर व पिता मधुसुदन के प्रथम पुत्र के रूप में मिनकेतन चौधरी का जन्म 04.11.1954 में हुआ प्रारंभिक शिक्षा के बाद इनका विवाह रेंगाव के भोजराम पटेल की सुपुत्री उमा से हुई इनके दो पुत्री कुशल पटेल, धन कुवंर चौधरी व दो पुत्र शंभु चौधरी व सागर चौधरी हुए एक किसानी परिवेश में इनका लालन पालन हुआ और शिक्षा दिक्षा के बाद अपने परिवार को स्थापित किए. मिनकेतन का नेतृत्व क्षमता. कार्य दक्षता जो अघरिया समाज के साँचा में फिट बैठता था। दसगात्र पर सभी ने ब्रम्ह लोक में उनके आत्मा की चीर शांति की कामना के साथ श्रद्धांजली के पुष्प अर्पित की गई।

