तमनार 1.10.2023 केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य औद्योगिक क्षेत्र तमनार के इंदिरानगर तमनार के ग्रामीणों द्वारा सड़क में बड़े-बड़े गड्ढों के साथ साथ कीचड़ व डस्ट से भारी परेशानी को लेकर अतिशीघ्र सड़क पूर्ण कराने 1 अक्टूबर रविवार को धरना प्रदर्शन किया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि बड़े-बड़े गड्ढों कई दुर्घटनाएं घट रही है। यह सड़क जनपद व तहसील सीएचसी एवं स्कूल कालेज का मुख्य मार्ग है रोजाना हजारो कर्मचारी श्रमिक प्लांट एवं ग्रामीण जन मुख्यालय एवं सैकड़ो छात्र छात्राएं स्कूल कालेज आवागमन करते है। 50 साल में पहली बार इस तरह सड़क की दुर्दशा हुई है। शासन प्रशासन एवं सड़क निर्माण ठेकेदार के उदासीन रवैये से अब आम जन त्रस्त है। नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने तहसीलदार रिचा सिंह व थाना प्रभारी को अतिशीघ्र बड़े-बड़े गड्ढों को तत्काल समतल के साथ निर्माण कराने भारी वाहनों के लिये बाईपास सड़क का निर्माण प्रारंभ करने , नो एण्ट्री के पश्चात् भी कुछ वाहनों का आवागमन एवं तेज रफ्तार पर कार्यवाही करने आग्रह किया गया। तहसीलदार रिचा सिंह के कहाकि बरसात के कारण सड़क निर्माण कार्य रुका हुआ है 4 अक्टूबर से कार्य प्रारंभ कर दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि तमनार ग्रामवासियों द्वारा इस सड़क समस्या के निराकरण हेतु 29 सितम्बर को इंदिरानगर तमनार बरभांठा चौक होते हुए सैकड़ो युवा महिलाओं द्वारा रैली निकालकर तहसीलदार थाना प्रभारी को ज्ञापन सौपा गया था।शासन प्रशासन द्वारा यथाशीघ्र सड़क निर्माण कार्य अतिशीघ्र कराकर समस्या का समाधान करने निवेदन किया गया था निराकरण नही होने पर 01.10.2023 रविवार को ग्रामवासी इन्दिरानगर तमनार में धरना प्रदर्शन आंदोलन की गई।


