तमनार। तमनार के करवाही में हिंदू नववर्ष को बड़े धूम धाम से मनाया जाता इस उपलक्ष्य में संस्कार भारती के बैनर तले कवि सम्मेलन का भी आयोजन कराया जाता है। यह कार्यक्रम सनातनी संस्कृति को बढ़ावा देने और लोगों का संस्कार देने के उद्देश्य से कराया जाता है। विगत दिवस आयोजित कवि सम्मेलन में देश के सुप्रसिद्ध कवियों ने अपनी हास्य और व्यंग्य रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया।
पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे हास्य ,व्यंग्य संचालन से कार्यकम की शुरुवात हुई उन्होंने समाज, राजनीति और आम जीवन से जुड़ी घटनाओं को अपने अनूठे अंदाज में प्रस्तुत किया, जिससे श्रोताओं ने खूब तालियां बजाईं और ठहाके लगाए। उनके अलावा अन्य प्रसिद्ध कवियों में तेज राम नायक ने अपने हास्य व्यंग्य रचनाओं से कार्यक्रम को शानदार शुरुआत देते हुए कहा कि राम जैसा राज यहाँ चाहते हैं सभी किन्तु राम जैसा वनवास कोई नहीं चाहता, इसके बाद हरेंद्र डनसेना ने अपनी ओजमयी प्रस्तुति से कार्यक्रम को गति दिया, उसके बाद गीतकार डॉ अजय पटनायक ने रामनाम की धूम मचाई और अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया इसके बाद वीर रस के कवि गुलशन खम्हारी ने अपनी प्रस्तुति से पूरा माहौल में देश भक्ति का रंग भर दिया श्रृंगार कवियत्री सोमप्रभा तिवारी नूर ने कार्यक्रम में श्रोताओं से भरपूर तालियां बटोरी उसके बाद शरद यादव ने अपने चुटिले अंदाज में कार्यक्रम को बेहतरीन बनाया। इसके साथ ही पूरे कार्यक्रम के दौरान पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे ने अपने एक अलग ही अंदाज के साथ दर्शकों से बहुत सारी बटोरी और अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। उन्होंने न केवल हास्य बल्कि गंभीर सामाजिक विषयों को भी अपने व्यंग्य के माध्यम से छुआ, जिससे श्रोता सोचने पर भी मजबूर हो गए।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शौकीलाल पटेल,तेजराम नायक,तेजराम पटेल,भीमराम नायक,मकरध्वज नायक,सालिक राम नायक,तुलाराम पटेल,गोपाल सिदार,प्रताप सिदार
परमेश्वर पटेल,दौलत पटेल ,आशुतोष पटनायक,रूपेन्द्र पटनायक,देवेंद्र पटनायक,पुरषोत्तम राठिया,दीनदयाल पटेल,कुशल चौधरी,पवन पटेल,सुरेंद्र पटेल,सोनू पटेल,जयपाल सिदार ,केशव राठिया ,मनोहर राठियाआकाश सिदार के साथ समस्त ग्राम वासियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम के समापन में गोपाल सिदार द्वारा सबका आभार व्यक्त और भी भव्य आयोजन कराने का संकेत दिया।



