रायगढ़. खाना बनाने वाली महिला काे काम से हटवाने और पति काे उसकी हरकताें के बारे में बता देने की धमकी देकर युवक ने महिला के साथ काफी दिनाें तक दुष्कर्म किया। इसके बाद ब्लैकमेल कर 90 हजार रुपए भी ऐंठ लिए। युवक से परेशान टीवी टावर कृष्णा नगर निवासी महिला ने चक्रधर नगर थाने में रिपाेर्ट दर्ज कराई है। शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आराेपी काे गिरफ्तार किया है। टीवी टावर कृष्णा नगर की रहने वाली महिला ने बताया कि दो वर्ष पूर्व में सूर्या विहार कालोनी में किराए में रह रहे लाइन बिछाने वालों ने नए वर्ष पर पार्टी की थी। जिसमें खाना बनाने का काम कयाघाट के दीपक यादव काे मिला था। वह भी काम करने के लिए गई थी। वह पहले भी कुछ घरों में खाना बनाती थी। दीपक से जब मुलाकात हुई ताे दीपक ने पहले उससे बात शुरू की फिर उसके पति काे सबकुछ बताने और बदनाम करने की धमकी दी। एक बार वह उसके घर आ गया और डरा धमका कर शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं युवक लगातार ब्लैकमेल करता रहा और उसके समूह के खाते से 50 हजार रुपए निकलवा कर ले लिए। इसके कुछ दिन बाद उसने फिर से 40 हजार रुपए मांगे जिस पर वह अपने मायके से उधार लाकर उसे रुपए दिए, इस बीच घर आकर उसने फिर से संबंध बनाया। पीड़ित का आराेप है कि लगातार बदनाम करने की धमकी देकर युवक उसका शारीरिक शाेषण कर रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत पर धारा 376 का अपराध दर्ज कर आराेपी काे गिरफ्तार किया गया है।

