रायगढ़. बरमकेला तहसील अंतर्गत कालाखूंटा ग्राम पंचायत से सटे लाडूखाई जलाशय की सिंचाई क्षमता बढ़ाने एक करोड़ 26 लाख रुपए के प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दी है। जलाशय की कुल सिंचाई क्षमता खरीफ सीजन में 61 हेक्टेयर है, लेकिन जीर्णोद्धार और निर्माण कार्य के अभाव में बीते पांच सालों से सिंचाई क्षमता औसत से शून्य थी। जल संसाधन विभाग ने जलाशय के मरम्मत और जरूरी निर्माण कार्यों के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। इसकी जांच के बाद शासन ने प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। सिंचाई क्षमता को बढ़ाने संबंधित कार्यों को राज्य सरकार प्राथमिकता दे रही है। यही वजह है कि बरमकेला तहसील के इस प्रस्ताव को शासन से हरी झंडी मिली है। जल संसाधन विभाग थोड़े समय में कार्य को लेकर टेंडर व इससे जुड़ी सभी शेष औपचारिकताएं पूरी कर काम शुरू करेगा। मनरेगा के तहत इनमें से प्रमुख 85 से ज्यादा नहरों की सफाई और छोटे मोटे मरम्मत कार्य भी थोड़े समय पहले कराया है।

