रायगढ़. काेराेना संक्रमण के एक दिन मरीज कम मिलने के बाद शुक्रवार काे एकाएक फिर से 214 लाेग संक्रमित मिले हैं। साथ ही एक वृद्ध की कोरोना संक्रमण से माैत हाे गई। स्वास्थ्य अधिकारी संक्रमित मिले लाेगाें में लक्षण देखकर अस्पताल में भर्ती कराने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार काे जिले में 1568 लाेगाें की काेराेना जांच के लिए सैंपल लिए गए, जिसमें से सभी की जांच में आरटीपीसीआर से 396 में 130 ट्रूनैट से 198में 18 तथा एंटीजन से 974 में 64 लाेग संक्रमित मिले हैं। दाे दिन बाद फिर से संक्रमित मरीजाें में लक्षण मिलने के बाद जांच का दायरा बढ़ाया गया है। साथ ही जिन क्षेत्र में संक्रमित व्यक्ति मिल रहे है, उनमें लक्षण देखकर अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। सीएमएएचआे ने बताया कि कि दाे दिन बाद फिर से जांच अधिक कराई गई, जिसमेें संक्रमित मरीजाें का आंकड़ा बढ़ा है। शुक्रवार काे संक्रमित लाेगाें में रामभाठा जवाहर नगर के 77 वर्षीय वृद्ध की काेराेना संक्रमण से माैत केजीएच में हुई है। वह काफी दिन से बीमार बताए जा रहे है। इसके शुक्रवार काे रिपाेर्ट के आधार पर सभी संक्रमित मरीजाें काे अस्पताल में भर्ती करने के निर्देश दिए गए है।
आरटीपीसीआर जांच में ज्यादा संक्रमित मिले
शुक्रवार काे आरटीपीसीआर के लिए गए सैंपल में शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के मरीज ज्यादा संक्रमित मिले। रिपाेर्ट के मुताबिक बायंग में 16, लेबड़ा कछार में 3, लेंध्रा में 3, काेटासुरा पुसाैर में 7, पुसल्दा पुसाैर में 4, लैलूगा शांतिनगर 5, माेनेट खरसिया में6 सहित ठाकुरपाेड़ी गांव, छाल धर्मजयगढ़ , जेपीएल तमनार सहित 130 लाेग आरटीपीसीआर से संक्रमित मिले हैं। इनमें से किसी की ट्रैवलिंग हिस्ट्री नहीं पता चली है। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ट्रैवलिंग हिस्ट्री के साथ ही संपर्क में आने वाले लाेगाें का पता लगा रही है।
स्वस्थ होने पर 181 लोग डिस्चार्ज होकर घर लौटे
शुक्रवार को काेरोना टेस्ट में जहां 214 नए संक्रमित मिले हैं वही इलाज के बाद स्वस्थ होकर 181 लोग घर रवाना हुए हैं। इसमें अस्पताल से डिस्चार्ज होने वाले 62 लोग शामिल हैं। शेष होम आइसोलेशन में अपना इलाज करा रहे थे। अब तक कुल 9989 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुक हैं। एक्टिव मरीजों का इलाज कोविड अस्पतालों में चल रहा है।

