रायगढ़. जिला प्रशासन ने सिनेमा घर और मल्टीप्लेक्स को खोलने का आदेश जारी कर दिया है, लेकिन अभी सिनेमा घर संचालक अभी टॉकिज या मल्टीप्लेक्स को खोलना नहीं चाहते है। वजह हैं नई फिल्में थियेटर में रिलीज नहीं हो रही। सिनेमा घर संचालकों का कहना है कि फिल्म प्रोडक्शन कंपनियां अभी जो फिल्में में डिजिटल प्लेटफार्म में ला रही है। उन शहरों में भी फिल्म थियेटर को खोलने का आदेश दिया है, वहां लोगों का फिल्में देखने के प्रति का रुझान नहीं है। इसे देखते हुए थियेटर संचालक दिवाली के बाद या दिसंबर के पहले सप्ताह में फिल्म थियेटर को खोलने की तैयारी कर रहे है। इससे पहले सारंगढ़ में थियेटर को खोलने की मांग हुई थी। कलेक्टर ने अनुमति दी तो थियेटर में फिल्म देखने कम संख्या में दर्शक पहुंचे। थियेटर संचालकों ने अकलतरा, सूरजगढ़, सारंगढ़ के टॉकिज संचालकों से दर्शकों का रुझान जानने के बाद थियेटर फिलहाल नहीं खोलने का फैसला लिया है। थियेटर संचालक विक्की जायसवाल ने बताया कि 9 नवंबर को कुछ नई फिल्में आ रही है, पर फिल्म प्रोड्यूसर उसे ऑनलाइन रिलीज करना चाहते है। थियेटर में छत्तीसगढ़ी और पुरानी फिल्मों नहीं लगाना चाहते हैं। 50 फीसदी दर्शकों के साथ में थियेटर चलाने की अनुमति मिली है।
सिनेमा घरों में शर्तों का करना होगा पालन
65 से अधिक आयु के व्यक्ति व गर्भवती महिलाओं को प्रवेश नहीं मिलेगा।
छह फीट की सोशल डिस्टेंसिंग का करना होगा पालन, आरोग्य सेतू एप डाउनलोड करना जरूरी।
आने जाने की व्यवस्था अलग अलग करनी होगी, लोगों की भीड़ होने पर पर्याप्त व्यवस्था की जा सके।
हर शो के बाद सैनिटाइज करने की व्यवस्था।
एसी में 24-30 डिग्री सेल्सियस के बीच सेट करना होगा तापमान।

