देवरी. देवरी थाना क्षेत्र के खटौरी पंचायत के कानीकेंद खटौरी गांव में बीस वर्षीय विवाहिता प्रियंका देवी की मौत संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी। विवाहिता का शव उसके घर से आधा किलोमीटर दूर स्थित जलकूप में तैरता हुआ पाया गया। इधर विवाहिता की मौत के बाद ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए है। वहीं मृतका के चेहरे पर उभरे जख्म के निशान से परिजनों के द्वारा हत्या की आशंका जतायी गयी है।
घटना की सूचना मिलने के बाद मृतका के पिता बांधी गांव के राजेन्द्र यादव अपने कुछ सगे सम्बन्धित के साथ खटोरी पहुंचे तो देखा कि बेटी का शव घर से आधा किलो मीटर दूर कुंआ में तैर रहा है। जिसके बाद पिता को बेटी की हत्या कर देने की आशंका हुई तो इसकी सूचना देवरी थाना पुलिस को दी। पुलिस पहुंचने के बाद शव को कुंआ से बाहर निकाला।
मृतका के शरीर पर उभरे जख्म से ही पता चल गया कि इसकी पीट-पीट कर हत्या की गई है। घटना की सूचना पाकर गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु, गांवा अंचल के इंस्पेक्टर प्रमेश्वर लेयांगी, देवरी के थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा खटौरी पहुंचकर घटना की जानकारी लिया। पुलिस द्वारा शव को भी जब्त कर लिया गया है। इधर, घटना की सुचना पर पहुंचे एसपी अमित रेणु ने मृतका के परिजनों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली।
साभार: दैनिक भास्कर

