बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में जवानों ने घेराबंदी कर एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नक्सली से विस्फोटक सहित अन्य सामान बरामद किया गया।
उसूर क्षेत्र में टेकमेटला ओड़सापारा के पास पुलिस और CRPF की संयुक्त कार्रवाई
गश्त के दौरान भागने पर टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा, भेजा गया जेल
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में जवानों ने घेराबंदी कर एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नक्सली से विस्फोटक सहित अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामला उसूर थाना क्षेत्र का है। जहां जिला पुलिस बल और CRPF जवानों ने संयुक्त कार्रवाई की है।
जानकारी के मुताबिक, नक्सल विरोधी अभियान के तहत उसूर थाने से मंगलवार को जिला पुलिस बल के साथ ही CRPF 241वीं, 229A, 229F कंपनी के जवान संयुक्त रूप से गश्त पर निकले थे। इसी दौरान टेकमेटला ओड़सापारा के पास एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देख भागने लगा। इस पर जवानों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
थैले से डेटोनेटरए स्पील्ंटर, पटाखे, इंजेक्शन बरामद
पकड़े गए टेकमेटला ओड़सापारा निवासी मुचाकी मुडा के पास से एक थैला बरामद हुआ। तलाशी के दौरान थैले में से 15 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, कैमरा फ्लैश, स्विच, स्प्लिंट्स 2 किग्रा, इन्जेक्शन निडिल-सिरिंज, पटाखे बड़े-छोटे 43 व एक नग लाल रंग का बैनर बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत FIR दर्ज की गई।

