जशपुर. कुनकुरी ब्लाॅक के ग्राम पंचायत गोरिया के कोरवाबहरी में फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच खारिझारिया और कजरा के बीच खेला गया, जहां खारिझारिया की टीम ने तीन गोल कर कजरा को हरा दिया। समापन समारोह के मुख्य जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से मैदान में परिचय लेने के बाद टॉस कराया। फाइनल में पहुंचे खारिझारिया और कजरा की टीम की शानदार खेल का प्रदर्शनकर 3 गोल किए, वहीं कजरा की टीम एक भी गोल नहीं कर पाई। मुख्य अतिथि उपेंद्र यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के मैदान में खेलकर ही प्रतिभाएं सामने आती हैं। गांव की प्रतिभा राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचती है। ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छे खिलाड़ियों की कमी नही है। बस थोड़ा गाइड मिल जाए तो हम नेशनल तक खेल सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में फुटबॉल के प्रति युवाओं के जुनून और उनके प्रतिभा को निखारकर मंजिल तक पहुंचाने का भी प्रयास रहना चाहिए। मुख्य अतिथि व राजकुमार गुप्ता, बसंत यादव खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए। जिसमें प्रथम पुरस्कार खारिझारिया को 7 हजार, दूसरा इनाम कजरा को 5 हजार रुपए दिया गया।
साभार: दैनिक भास्कर

