ब्लॉक स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर में 380 मरीजों की जांच करने के बाद उन्हें दवाइयां भी बांटी गई
अकलतरा. नगर के सरस्वती शिशु मंदिर मैदान में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बिहारी लाल ताम्रकार थे। उन्होंने कहा आयुर्वेद प्राचीन चिकित्सा पद्धति है, इससे सभी तरह के बीमारियों का इलाज जड़ से होता है। आधुनिक भाग-दौड़ की जिंदगी में हम त्वरित इलाज के लिए एलोपैथिक दवा का उपयोग कर रहे हैं। आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ एसके चौहान ने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा विभाग द्वारा कोरोना बीमारी से बचाव के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। नियमित रूप से काढ़े का सेवन करने के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क अनिवार्य रूप से लगाना चाहिए। कार्यक्रम को डॉ भूमिका साहू, डॉ श्रेया दीक्षित, डॉ शैलेष थवाईत ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम मे शाला के प्राचार्य संतोष कुमार पाण्डेय, खेमनाथ कष्यप, अशोक शुक्ला, प्रबोध यादव, रामरतन निर्मलकर, आयुर्वेद चिकित्सा विभाग के शिव कुमार केसकर, गणेशराम लहरे, गणेशराम जांगड़े, सौखीलाल दुघेष्वर, लक्ष्मण डिगस्कर, कुमर सिंह मरकाम, दिलीप बंजारे, महेन्द्र सोनवानी, शैलेन्द्र माथुर, अरूणा कुर्रे, चन्द्रिका चंदन, सावित्री प्रधान, संतोषी यादव एवं रमाशंकर राठौर उपस्थित रहे।
380 मरीजों का निशुल्क जांच के बाद दवा वितरण
सुबह साढ़े 10 से शाम साढ़े 4 बजे तक आयुर्वेद चिकित्सा विभाग की टीम लव सिंह चंदेल, ओम प्रकाश साहू, पार्षद सुरेश मिरचन्य, डॉ. विवेक सिंह बैस एवं आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस के चौहान ने इस दौरान 380 मरीजों की निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्होंनें इस दौरान सभी को दवा वितरण कर साफ सुथरा खानपान व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी।
साभार: दैनिक भास्कर


