रायगढ़। जिला सहकारी विभाग में पदस्थ आडिटर अपने विभागीय मित्र की पुत्री की शादी समारोह बिलासपुर से स्विफ्ट डिजायर कार से लौटते समय रात्रि 10 बजे दुघर्टना का शिकार हो गए। कार में सवार चालक आडिटर की पति बुरी तरह से जख्मी हो गया वही उसकी पत्नी की मौके पर मौत हो गई। दर्दनाक सड़क दुघर्टना का वाक्या कोतरारोड थाना क्षेत्र अंतर्गत नवनिर्मित नेशनल हाइवे ग्राम धनागर एवं गेजामुड़ा के बीच की है।
मिली जानकारी के मुताबिक मनोहर लाल अंनत उम्र 46 केलो विहार कालोनी का रहने वाला है। जो जिला सहकारी विभाग में आडिटर के पद पर पदस्थ है। मनोहर लाल अपनी पत्नी पुष्पा अंनत उम्र 43 वर्ष के साथ दोस्त की बेटी की शादी समारोह में बिलासपुर गया था। जहां से वैवाहिक कार्यक्रम को को निपटा कर वापस घर अपने स्विफ्ट कार क्रमांक सीजी 13 यूएच 0634 में आ रहे थे। इसी बीच ग्राम धानांगर व गेजा मुडा के पास ट्रेलर को ओवर टेक के दौरान स्विफ्ट कार ओवर टेक करने के दौरान अधूरे छोड़े गए मिट्टी के ढेर से टकरा गया। इतना भयानक था कि पति-पत्नी दोनों कार से बाहर छिटक गए ।जिसमें महिला पुष्पा बेहरा के सिर व शरीर में गम्भीर रूप से अंदरूनी चोट लगने के कारण उसकीमौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई वही घायल पति को ग्रामीणों को 112 की मदद से किसी तरह निजी अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया गया।बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद उक्त मार्ग से गुजर रहे लोगो ने हादसे को प्रत्यक्षदर्शी के रूप में देखे उन्होंने ही पुलिस को अवगत कराए। सड़क हादसे के बाद जाम की स्थिति बन गई थी,जिसे कोतरारोड पुलिस ग्रामीणो की मदद से वाहन को सड़क किनारे कर आवागमन सुचारू रूप से चालू कराया है।

