1 लाख 45 हजार 500 क्विंटल क्विंटल गोबर खरीदा सरकार ने
जांजगीर. किसानों की आय बढ़ाने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गोधन न्याय योजना के तहत 2 रुपए प्रति किलो की दर से खरीदे जा रहे गोबर किसानों की अतिरिक्त स्थायी आय का जरिया बन गया है।
गोधन न्याय योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में मददगार साबित हो रही है। अब तक जिले के किसानों ने 2 करोड़ 91 लाख रुपए के गोबर बेच डाला है। गोबर बेचने से मिले रुपए को कोई अपनी खेती-किसानी में लगा रहा है। गौ पालकों को दुध के अलावा गोबर से भी नगद आमदनी होने से आर्थिक रूप से समृद्ध हो रहें है। गौ पालक किसान अतिरिक्त आय का उपयोग अपने जीवन स्तर को संवारने और बेहतर करने में लगा रहे हैं। जिला पंचायत कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के 9 ब्लॉक और 14 नगरीय निकायों में 241 गौठानों के माध्यम से 20 जुलाई से 1 दिसंबर तक 1 करोड़ 45 लाख 50 हजार 79 किलोग्राम से अधिक गोबर खरीदी की गई है। खरीदे गए गोबर के राशि 2 करोड़ 91 लाख 159 रुपए का भुगतान गौ पालक किसानों के बैंक खाते में ऑनलाइन किया गया है।
सक्ती में सर्वाधिक खरीदी – नवागढ़ ब्लॉक में 29,74,612 किलो गोबर खरीदी की गई है। इसी प्रकार पामगढ़ में 11,05,520, अकलतरा में 17,17,602, बलौदा में 14,60,261, बम्हनीडीह में 13,31,554, जैजैपुर में 10,39,559, सक्ती में 88,71,862, मालखरौदा में 4,27,888 और डभरा में 16,27,653 किलो गोबर की खरीदी की गई है।
नगरीय निकायों में इतनी हुई खरीदी
नगर पालिका जांजगीर-नैला में 3,65,652, अकलतरा में 3,27,393, चांपा में 1,24,595, सक्ती में 1,88,773, नगर पंचायत बलौदा में 34,270, नवागढ़ में 21,638, शिवरीनारायण में 2,26,139, सारागांव में 29,275, नया बाराद्वार में 68,534, राहौद में 4,453, खरौद में 3,32,719, डभरा में 47869, चन्द्रपुर में 64,439, अड़भार में 1,05,204 और जैजैपुर नगर पंचायत में 52,612 किलो गोबर की खरीदी की गई है।
साभार: दैनिक भास्कर

