दिल्ली की साइबर सेल से कोतवाली पहुंचा मामला
रायगढ़. रामनिवास टॉकीज इलाके से बच्चों की अश्लील वीडियो इंटरनेट पर अपलोड करने वाले एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। दिल्ली की साइबर टीम ने आरोपी की लोकेशन रायपुर भेजी, जिसके बाद चाइल्ड पोर्न कंटेंट डालने वाले युवक की जानकारी कोतवाली थाने पहुंची। मोबाइल धारक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। साइबर क्राइम प्रिवेंशन अगेंस्ट वूमेन एंड चाइल्ड योजना के तहत सरकार बच्चों और महिलाओं के विरुद्ध होने वाले साइबर क्राइम पर नज़र रखती है। दिल्ली की टीम ने कुछ दिनों पहले रायपुर साइबर सेल को एक नंबर की लोकेशन भेजी। रायगढ़ से 7 अक्टूबर को बच्चों का पोर्न वीडियो अपलोड करने की जानकारी मिली। आरोपी (जिसके नाम से नंबर जारी हुआ)ने अग्रसेन कॉलोनी स्थित होटल श्रीराम से वीडियो अपलोड किया था। आरोपी निर्मल लॉज के नजदीक रहने वाला है। अफसरों ने कहा जांच के बाद पता चलेगा कि वीडियो कैसे अपलोड हुआ।
अश्लील फिल्म डाली
“एक मामला दर्ज किया गया है। बच्चों की अश्लील फ़िल्म अपलोड करने का मामला है। ”
-एसएन सिंह, टीआई, कोतवाली
साभार: दैनिक भास्कर

