कलेक्टर श्री सिंह ने जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ब्लड बैंक स्थापित करने संबंधित कार्य की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कार्यों में तेजी लाने और ऐसे निर्धारित अस्पतालों से जरूरतमंदों को ब्लड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के ब्लड बैंक के लिए ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और डब्ल्यूएचओ द्वारा निर्धारित प्रमुख बीमारी व डिजिज से संबंधित दिवस अस्पतालों में मनाने, इसका बेहतर प्रचार-प्रसार करने और लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। इसी तरह कलेक्टर श्री सिंह ने हाट-बाजार क्लीनिक को शुरू करने और ग्रामीणों को मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से सभी तरह की जांच व इलाज और निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराने के निर्देश सभी बीएमओ को दिए।


