रायगढ़, 14 जुलाई2021/ एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ शहरी अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र खालपारा वार्ड क्रमांक 3 में आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिये 29 जुलाई 2021 तक शाम 5.30 बजे तक आवेदन आमंत्रित किए गए है। इच्छुक आवेदिका नियत तिथि एवं समय पर कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ शहरी में सीधे अथवा पंजीकृत डाक से आवेदन भेज सकते है। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिये कार्यालय में आकर संपर्क कर सकते है।


