अधिकारी-कर्मचारियों की लगी ड्यूटी
रायगढ़, 16 जुलाई2021/ कलेक्टर श्री भीम सिंह ने नगर निगम क्षेत्र रायगढ़ अंतर्गत जारी गैर-रियायती पट्टों के नवीनीकरण, फ्री-होल्ड, व्यवस्थापन तथा बंटन की कार्यवाही किए जाने हेतु रायगढ़ शहर स्थित समस्त वार्डो में जाकर आवेदन प्राप्त करने हेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
शीट नंबर 43, 44, 57 एवं 58 के लिये 19 जुलाई को प्रात: 10.30 बजे से शाम 4 बजे तक अग्रोहा भवन में शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें रा.नि.नजूल श्री मनोज पटेल, श्री खेमराज पटेल, श्री योगेश पटेल एवं श्री टीकाराम राठिया ड्यूटी पर रहेंगे। शीट नंबर 29, 30, 31, 32, 33 के लिये 20 जुलाई को प्रात: 10.30 बजे से शाम 4 बजे तक म्यूनिस्पिल स्कूल रामलीला मैदान में शिविर आयोजित है जिसमें रा.नि.नजूल श्री मनोज पटेल, श्री खेमराज पटेल एवं श्री टीकाराम राठिया की ड्यूटी लगाई है। शीट नं. 40, 41 एवं 42 के लिये 22 जुलाई को प्रात: 10.30 बजे से शाम 4 बजे तक भूपदेव स्कूल केवड़ाबाड़ी में शिविर का आयोजन किया जायेगा, जिसमें रा.नि.नजूल श्री शास्ति प्रधान एवं श्रीमती उषा महतो की ड्यूटी लगाई गई है। शीट नं. 34, 45, 46, 59 एवं 60 के लिये 23 जुलाई को प्रात: 10.30 बजे से शाम 4 बजे तक ललित प्रा.शाला जेलपारा रायगढ़ में शिविर आयोजित की जाएगी। जिसमें रा.नि.नजूल श्री टीकाराम राठिया एवं श्री योगेश पटेल की ड्यूटी लगाई गई है। शीट नं. 53, 54, 55, 56, 69 एवं 70 के लिये 24 जुलाई को प्रात: 10.30 बजे से शाम 4 बजे तक चांदमारी सामुदायिक भवन में शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें रा.नि.नजूल श्री मनोज पटेल, श्री खेमराज पटेल एवं श्री टीकाराम राठिया की ड्यूटी लगाई गई है।


